Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपाकिस्तान के मेंटॉर मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया को दी ये सलाह

पाकिस्तान के मेंटॉर मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया को दी ये सलाह

पाकिस्तान और इंग्लैंड ने टी२० वर्ल्ड कप-२०२२ के फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने जहां सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी तो वहीं, इंग्लैंड ने भारत का सपना तोड़कर मेलबर्न का टिकट कटाया। इस बीच पाकिस्तान के मेंटॉर और दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार मैथ्यू हेडन ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल में ‘गलती’ का जिक्र किया है। उन्होंने साथ ही फाइनल से पहले अपनी टीम की ताकत के बारे में भी बात की। बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच टी२० वर्ल्ड कप का फाइनल देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। इंग्लैंड ने उनके इस सपने को तोड़ दिया, जब एडिलेड में टीम इंडिया को १० विकेट से करारी शिकस्त दी। अब रविवार १३ नवंबर को मेलबर्न में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खिताबी टक्कर होगी। मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के मेंटॉर मैथ्यू हेडन ने कहा कि भारत की तुलना में इंग्लैंड से मुकाबला करने के लिए उनकी टीम ज्यादा मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धुरंधर मैथ्यू हेडन ने सेमीफाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि टीम इंडिया की प्लेइंगर्-ेंघ् में एक अतिरिक्त स्पिनर की कमी रह गई थी। उन्होंने कहा, ‘भारत के पास छठे गेंदबाज का विकल्प नहीं था। हमारे (पकिस्तान टीम) पास छठे और ७वें गेंदबाज का ऑप्शन है। इंग्लैंड के पास भी छह गेंदबाजों का ऑप्शन है। अगर इंग्लैंड के पास मोईन अली और आदिल राशिद हैं, तो हमारे पास शादाब खान और नवाज जैसे स्पिनर हैं जो विरोधी को टक्कर दे सकते हैं। फाइनल मुकाबले से पहले मैथ्यू हेडन ने कहा कि उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो पाकिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप की कमर तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘फाइनल मैच में तेज गेंदबाजी बनाम अच्छी बल्लेबाजी का मुकाबला होगा। हमारे पास चार ऐसे गेंदबाज हैं जो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।