जौनपुर धारा,जौनपुर। पवांरा थाना उपनिरीक्षक धनंजय राय, हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह के साथ 30 मार्च को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास ने सूचना दिया कि सरायपवांरा गांव में हरा आम का पेड़ काटा जा रहा है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके उक्त स्थान पर पहुंचे और रात्रि करीब आठ बजे पांच हरे आम की लकड़ी व इलेक्ट्रानिक मशीन के साथ अभियुक्त कपूरचन्द पुत्र मेहीलाल निवासी-सराय पवांरा थाना-पवांरा जौनपुर, अनिल कुमार पुत्र सरयू प्रसाद व राहुल कुमार पुत्र उदयराज निवासीगण-बंधवा थाना-पवांरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये उपरोक्त तीनों के खिलाफ 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
पांच हरे आम की लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

Previous article
Next article

