Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeमनोरंजनपहले ही दिन चल गया ‘शैतान’ का जादू

पहले ही दिन चल गया ‘शैतान’ का जादू

अजय देवगन आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म ‘शैतान’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। बीते दिन ये फिल्म थिएटर में लग चुकी हैं। फिल्म को सभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कारोबार किया है। शैतान के ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि शैतान ने कितनी कमाई की है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म ‘शैतान’ बीते दिन यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में लग चुकी है। ‘शैतान’ रिलीज से पहले ही चर्चा में हनी हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार कारोबार कर लिया था। जिसके बाद ‘शैतान’ के ओपनिंग कलेक्शन से सभी को काफी उम्मीदें थी। फिल्म के पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अजय देवगन की इस हॉरर ड्रामा फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तभी से फैन्स इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आज फिल्म की रिलीज का दूसरा दिन है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि शैतान पहले दिन करीब 8 से 12 करोड़ के बीच का बिजनेस करेगी। ताजा रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म ‘शैतान’ ने पहले दिन 14।50 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई की है। 60 से 65 करोड़ के खर्चे के साथ बनी शैतान के ये आंकड़े अभी शुरुआती है। इनमें अभी थोड़े बदलाव भी हो सकते हैं। लेकिन इन आंकड़ों को शानदार माना जा रहा है और शनिवार और रविवार की कमाई में उछाल की उम्मीद की जा रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो शैतान की रिलीज के पहले दिन 3844 शोज चले हैं। फिल्म में आर माधवन ने शैतान का अहम किरदार निभाया है। उनके काम को काफी पसंद भी किया जा रहा है।