Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपहले से ही उत्तम रहा उत्तर प्रदेश : कुलपति

पहले से ही उत्तम रहा उत्तर प्रदेश : कुलपति

जौनपुर धारा, जौनपुर।पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के कांप्रâेंस हाल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिवस की थीम विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश ने शिक्षा, उद्योग, संस्कृति और कृषि जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज हमें अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हर गांव तक बिजली ही नहीं विकास की किरण पहुंच रही है। यह आज ही नहीं पहले से ही उत्तम प्रदेश रहा है तभी हमारे अराध्यदेव भगवान राम और कृष्ण ने इस प्रदेश में जन्म लिया। आज हमारे विरासत का ही नतीजा है कि पूरे विश्व के लोग महाकुंभ में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक दृष्टि से देश का एक प्रमुख केंद्र है। प्रो.मनोज मिश्र ने कहा कि हमारी विरासत को मिटाने की कोशिश की गई लेकिन हमने अपने अभिलेखों को मिटने नहीं दिया।आज भी अभिलेख हमारे इतिहास और साहित्य पर सवाल की तरह खड़े हैं। संचालन नोडल अधिकारी डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.सुनील कुमार ने किया। प्रो.देवराज सिंह, प्रो.रामनारायण, डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ.मनीष गुप्ता, डॉ.चंदन सिंह, डॉ.अमित मिश्र आदि उपस्थित थे।