Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघने कोहरे में खड़ी ट्रक से भिड़ी ऑटो, चालक की हालत गम्भीर

घने कोहरे में खड़ी ट्रक से भिड़ी ऑटो, चालक की हालत गम्भीर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड पर बॉर्डर के पास बीती रात करीब 12बजे खड़ी ट्रक से ऑटो लेकर भिड़ जाने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुजानगंज गांव निवासी मुन्ना गुप्त पुत्र भेलानाथ गुप्त उम्र 45वर्ष अपने ऑटो से कोई भाड़ा लेकर गुरुवार को शाम को सोराव बाजार गया था। वापस रात करीब 12बजे लौटते समय घने कोहरे के चलते बॉर्डर के पास खड़ी ट्रक से भिड़ गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया जहां इलाज बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि खड़ी ट्रक से भिड़ंत में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है।