जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में शनिवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन बख्शा ब्लाक के बीबीपुर ग्राम पंचायत में किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा नेता सूर्य प्रकाश चौबे ने गोपूजन के पश्चात फीता काट कर किया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर पवन कुमार ने पशुओं के विभिन्न प्रकार के रोगों के विषय में बताया। कुल 460 पशुओं का इलाज किया गया। ग्राम प्रधान मनी राम ने मेले में आये हुए पशु पालकों तथा क्षेत्रवासियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर चंद्र सेन यादव, अवधेश सिंह, अवधेश यादव, कौशिक यादव तथा सम्मानित पशु पालक सहित भारी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पशु आरोग्य मेला का आयोजन


