जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय खंड विकास के सभागार में शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह व खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार के संयुक्त तत्वावधान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के संबंध में ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिव के साथ बैठक आहूत की गई जिसमें प्रभारी चिकिसाधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा के द्वारा संचारी रोग फैलने के कारण और उससे बचाव हेतु जानकारी दी तथा उसके रोक थाम पर विस्तार के चर्चा की ग्राम प्रधानों से दस्तक अभियान में सहयोग की अपील की। खंड विकास अधिकारी ने अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों से अपने-अपने ग्राम स्तर पर साफ सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई, दवा का छिड़काव तथा घर से जल निकासी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, उथले हैंडपंप को लाल रंग से चिन्हित करना और उसका प्रयोग न करने के लिए जागरूक करना, खराब हैंडपंप (इंडियामार्का) की मरम्मत एवं निरंतर क्रियाशील रखना, पेयजल स्रोतों संसाधनों से शौचालय की दूरी के उपाय, जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई, अपशिष्ट रुके हुए पानी तथा मच्छरों के प्रजनन की समस्या को रोकने के लिए गड्ढों का भराव, झाड़ियों का काट छांट कार्य, संक्रमण तथा जल प्रदूषण की उत्तरदाई खुली नालियों को ढकने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। बीएमसी यूनिसेफ अवधेश तिवारी ने अक्तूबर 2022 में अभियान का फीडबैक साझा करते हुए आगामी कार्य योजना के अनुरूप कार्य संपादित करने और बच्चों को नियमित टीकाकरण के महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से बताया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डाक्टर मसूद खान, एडीओ पंचायत लक्ष्मी चंद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अजय सिंह, राममिलन यादव ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर, सेराज अहमद, पंचायत सचिव मीनारानी, उमेश यादव सहित सैकड़ों प्रधान, सचिव उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन


