Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अनिवार्य - फादर पी विक्टर

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अनिवार्य – फादर पी विक्टर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर फादर ने विद्यालय में किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीरत्न फादर पी विक्टर ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर फादर ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यदि जीवन रक्षण करना है तो पौधरोपण अनिवार्य है। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को पहचान कर ही हमारे पूर्वजों ने पौधरोपण एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु इन्हें धार्मिक अनुष्ठानों से जोड़ दिया। पर्यावरण संरक्षण हेतु जल, वायु एवं मिट्टी की शुद्धता एवं संरक्षण जरूरी है। पेयजल की बबार्दी को रोकना होगा क्योंकि एक-एक बूँद जीवनदायक है। इधर खबरों में केपटाउन शहर काफी चर्चा में रहा जहाँ प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति करने में असमर्थता जता दिया है। यदि अब भी न चेता गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे भी यही उद्देश्य है कि हम जल, वायु आदि प्राकृतिक संसाधनों के महत्त्व को समझ सकें और उनका संरक्षण करें। इस पावन अवसर पर विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, बदलापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के बगल और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम ऋषभ देशराज पुंडीर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिनीत राय के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है, साथ ही पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने पोषित और विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भी संकल्प दिलाया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं।