जौनपुर धारा, बदलापुर। क्षेत्रवासियों की मांग पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने रेल मंत्री से उतरेटिया- सुल्तानपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04108 व 04107 को श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी जिस पर रेल मंत्री ने उक्त मांग को स्वीकार कर लिया। उक्त ट्रेन को सोमवार की सुबह 6.15 पर भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने अपने कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों के साथ उतरेटिया-सुल्तानपुर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताते चले कि उक्त मेमू ट्रेन के संचालन से क्षेत्रवासियों को लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी की यात्रा करने में सुगमता मिलेगी। यह ट्रेन शिवपुर-उतरेटिया जाते समय सुबह 6:15 बजे श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और उतरेटिया से वापसी करते समय रात्रि में 9:15 बजे श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
मेमू ट्रेन को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Previous article

