जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के नईगंज स्थित एक होटल में शनिवार को यादव महासभा की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पर्यावरण विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकीय विद्यालय महानगरपालिका मुंबई राना प्रताप यादव रहें। मुख्य अतिथि ने कहा कि वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। जिससे धरती की खूबसूरती और पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अमर नाथ यादव ने लोगों को पर्यावरण और इसके लाभ के प्रति जागरूक होने के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस अवसर पर शिक्षक अखिलेंद्र कुमार यादव ने अपना विचार रखते हुए लोगों को इस दिशा में प्रतिबंध होने की जरूरत पर बल दिया। सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने इस दिशा में कार्य कर रहे विभिन्न लोगों को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम दिला कर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया। आयोजन समिति प्रमुख उमाराज यादव ने उपस्थित सभी लोगों को एक प्रतिज्ञा दिलाई कि हम अपनी धरती की सुरक्षा के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। लाजीपार ग्रामसभा के प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने वचन दिया कि हर घर एक वृक्ष पहुंचा कर अपने क्षेत्र के लोगों को जागृत करूंगा। डॉक्टर जी.एस.यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। सबका आभार डॉ.कृपानिधि यादव ने किया। इस अवसर पर संजय यादव, शैलेश कुमार, राकेश कुमार, अश्वनी, वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन शिक्षक नेता देशबंधु यादव द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
पर्यावरण को बचाने का एकमात्र विकल्प है वृक्षारोपण : राना प्रताप यादव

Previous article
Next article

