Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपर्यटन से उत्तर प्रदेश को मिली आर्थिक मजबूती : डॉ.मनोज मिश्र

पर्यटन से उत्तर प्रदेश को मिली आर्थिक मजबूती : डॉ.मनोज मिश्र

प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश विषयक गोष्ठी का किया आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा बुधवार को प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विविधताओं का प्रदेश है। अवध, बुंदेलखण्ड, काशी और बृज क्षेत्र ने पर्यटन की दिशा में एक नया आयाम स्थापित किया है। पर्यटन से भी अब उत्तर प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिल रही है। भारत के विकास में उत्तर प्रदेश अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से इस क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हुए है। इसका प्रभाव अन्य जनपदों में भी देखने को मिलेगा। अध्यक्षीय सम्बोधन में अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो.अजय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने गुणवत्ता और विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योजनाएं और परियोजनाएं इसके विकास को सुदृढ़ कर रही हैं। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं राज्य की जनता को लाभ पहुंचा रही हैं। उत्तर प्रदेश का विकास सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से मजबूती से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ.सुनील कुमार, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ.मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ.चन्दन सिंह समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे।