जौनपुर धारा, मछलीशहर। मुख्यमंत्री के प्रमुख सूचना सलाहकार डॉ.रहीस सिंह की माता श्रीमती विंदिरा देवी पत्नी रामनाथ सिंह के निधन पर स्थानीय पत्रकारों ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर शुक्ल, राम प्रताप सिंह, मनोज तिवारी सत्यनारायण यादव, विपिन मौर्य, अभिषेक सिंह, अनिल श्रीवास्तव, रमेश यादव, राकेश श्रीवास्तव के अलावा भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, हरिओम गुप्ता, अर्जुन विश्वकर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
मुख्यमंत्री के सलाहकार को मातृ शोक


