जौनपुर धारा, जौनपुर। डॉ.ओम प्रकाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज वाराणसी व डॉ.अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने 17 व 18 फरवरी को आयोजित होने वाली उप्र.आरक्षी नागरिक भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र टी.डी.इण्टर कालेज व टी.डी.महिला इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक से वार्ता कर ॅल्ज्ज्rज्ं द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरुप परीक्षार्थियों को प्रदान की जाने विभिन्न भौतिक सुविधाओं को समय से सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाना लाइन बाजार का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
परीक्षा को लेकर आईजी ने किया टीडी इण्टर कॉलेज का निरीक्षण

Previous article
Next article

