जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में रविवार शाम पत्रकार दीपक गुप्ता के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के गुड़ाहाई मोहल्ले में स्थित पत्रकार सूरज विश्वकर्मा के यहां शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर पत्रकार दीपक गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देव ने कहा कि पत्रकार दीपक गुप्ता निर्भिक पत्रकार थे। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इसी क्रम में मण्डल प्रतिनिधि सूरज विश्वकर्मा ने कहा कि दीपक निष्पक्ष निर्भिक होने के साथ ही निडरता से खबरों को जनता तक पहुंचाते थे। इस मौक पर पत्रकार आनंद कुमार, माधवेंद्र सिंह व नमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

