Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्रकार को पितृ शोक पर दी गयी श्रद्धांजली

पत्रकार को पितृ शोक पर दी गयी श्रद्धांजली

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम तेजपुर (धाधियाँ) निवासी एक समाचार पत्र के सहयोगी पत्रकार अवनीश वर्मा के पिता राजेन्द्र प्रसाद वर्मा का गुरुवार की तड़के सुबह तीन बजे निधन हो जाने से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी। गौरतलब है कि विगत 12दिसम्बर को राजेन्द्र प्रसाद वर्मा का कैंसर की सर्जरी हुई थी, जो सफल साबित हुई। परन्तु साथ ही उन्हें शुगर की भी बीमारी थी। जिसका उपचार आएदिन वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। चिकित्सकों के मुताबिक कैंसर उपचार के दौरान हुई कीमोथेरेपी और शुगर से राजेन्द्र वर्मा की प्रतिरक्षा और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गयी थी। बढ़े हुए शुगर और खून में संक्रमण के उपचार के लिये विगत गुरुवार को वाराणसी में भर्ती कराया गया था। तीन दिन के उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने घर भेज दिया था। जहाँ पत्रकार अवनीश वर्मा और उनके परिजन सेवा भाव मे लगे थे। निधन की सूचना पर दुःख बाटने को ग्राम्ाीणों और ईष्ट मित्रों का तांता लग गया। वही परिजनों ने उनका अन्तिम संस्कार सिहौली घाट गोमती नदी किनारे दोपहर में सम्पन्न कर दिया। इस अवसर पर रमेश वर्मा, श्रीनाथ वर्मा, लेखपाल राजबहादुर सिंह, राजकपूर सिंह, राजकुमार यादव, गंगादीन यादव, मनीष वर्मा, दिलावर यादव, अमित पाल समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतको ने उपस्थित होकर दिवंगत राजेन्द्र वर्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रधांजलि दिया।