Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपत्रकार कर्मवीर एवं भाग्यशाली हैं : फादर पी.विक्टर

पत्रकार कर्मवीर एवं भाग्यशाली हैं : फादर पी.विक्टर

  • लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ को सेंटजॉन्स स्कूल में किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ के सजग प्रहरी के रूप में चौकसी करनेवाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर जनपद के पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरित तरंग की बैठक भी हुई। जिसमें हरित तरंग के सचिव प्रेमशंकर यादव ने वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पत्रकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी भारतेन्दु मिश्र ने हरित तरंग के अध्यक्ष के रूप में प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर द्वारा किए गए पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य पर प्रकाश डाला। जरूरतमंदों के लिए विद्यालय एवं फादर द्वारा किए गए सामाजिक कार्यांे पर प्रकाश डाला और इस पुनीत कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलने का वचन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकार कर्मवीर हैं जो विपरीत झंझावातों के थपेड़ों से टकराकर भी लोकतंत्र की रक्षा के सजग प्रहरी के रूप में देश की सेवा करते हैं। पत्रकार सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें देश एवं समाज सेवा का पुनीत कार्य मिला है। इस अवसर पर रमेशचन्द यादव, शशिमोहन सिंह, रामदयाल द्विवेदी, लोलरक दुबे, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र मिश्र ‘विराट’, राजेश मौर्य, देवी सिंह, जय आनन्द, महर्षि सेठ, शशिराज सिन्हा, चंद्रेश यादव, विशाल विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद खालिद, रामनरेश पांडेय, वीरेन्द्र यादव, सेंटजॉन्स स्कूल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर रामजी तिवारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमशंकर यादव ने कुशल मंच संचालन किया।