Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज

पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। लग्गूपुर गांव में बीते 21 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूल हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के माता की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित फरार बताया जा रहा है। गांव निवासी अतुल पुत्र नंदलाल गौतम का विवाह लगभग 30वर्ष पूर्व बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली गांव निवासी रामजुगुन गौतम की पुत्री सुनीता के साथ हुआ था। उसके दो किशोरवय पुत्र अजय और अहम तथा एक चौदह वर्षीय पुत्री अंजली है। घटना के दिन किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहा सुनी हो गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक देर रात तक दोनों में नोक झोंक होती रही। गुस्से में सुनीता घर के कमरे में घुस भीतर से कुंडी लगा लिया। सुबह जब दिन चढ़ने तक वह बाहर नहीं निकली। कमरे का दरवाजा तोड़ भीतर देखा गया तो उसका शव साड़ी के फंदे के सहारे हवा में झूल रहा था। मृतका की माता शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।