Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभरत मिलाप देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गायत्री नगर बाजार में चल रहे श्रीरामलीला में शनिवार की रात रावण वध के बाद श्रीराम की अयोध्या वापसी हुई। जहां भरत मिलाप की लीला का मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारे से गूंजता रहा। मां गायत्री रामलीला समिति गायत्री नगर के द्वारा आयोजित रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसमें रावण वध के बाद माता सीता व भाई लक्ष्मण को लेकर भगवान राम अयोध्या लौटे, क्योंकि उनका 14वर्ष का वनवास समाप्त हो गया था। इसके बाद भगवान राम की भरत से मुलाकात होती है। इसके बाद भरत मिलाप की लीला का मंचन होता है। इसमें रोते हुए भरत ने भगवान राम से अपनी माता कैकई द्वारा किए व्यवहार के लिये क्षमा मांगी और उनसे अयोध्या का राज काज चलाने का निवेदन किया। भरत मिलाप की लीला का मंचन देखकर उपस्थित लोग भावुक हो गए। रामलीला का शुभारंभ गंगेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, संयोजक शिव प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, विमल जय सिंह, ज्ञान सिंह, विजय तिवारी, कल्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।