जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद कस्बे के काजी अहमदनुर वार्ड की सभासद, उनके पति और दो पुत्रों को उनके सगे पट्टीदारों ने मंगलवार की रात को जमकर मारा पीटा। सभासद पति ने नौ लोगों के विरुध्द तहरीर दिया है। सभासद पति जोगेंद्र निषाद ने बताया कि मेरे उदयप्रताप निषाद की बाइक को पुलिस ने कागजात के अभाव में पकड़ लिया। उदयप्रताप ने सभासद पति से बाइक छुड़वाने को कहा। बाइक नही छूट पायी। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज हुई। उसके बाद मारपीट हो गयी। मारपीट में सभासद सुनीता देवी 45वर्ष, उनके पति जोगेंद्र निषाद 50 वर्ष, दोनो पुत्रों अर्जुन 20वर्ष, एकलव्य 18वर्ष घायल हो गये। अर्जुन का सिर फूट गया, जोगेंद्र निषाद के चेहरे पर काफी चोट आयी। जोगेंद्र ने उदयप्रताप निषाद, बृजेश, सन्दीप, सतीश, सुदर्शन, जनार्दन आदि के विरुद्ध घर पर आकर मारने पीटने की तहरीर दिया है। वही दूसरे पक्ष की ममता पत्नी बृजेश निषाद के पैर में चोट आयी है। उसने सभासद पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा एक पक्ष की तहरीर मिली है।
― Advertisement ―
पट्टीदारों ने सभासद उनके पति और पुत्रों की पिटाई

Previous article
Next article

