जौनपुर धारा, महराजगंज। विकासखण्ड के ग्रामसभा दढ़वा, कडेरेपुर में आज रविवार के दिन क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा पंचायत भवन के निर्माण हेतु मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ ग्राम प्रधान अजय सिंह के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इस ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बन जाने से लोगों को सुविधा होगी तथा गांव का विकास होगा। इस दौरान उनके द्वारा ढाई सौ मीटर इंटरलॉकिंग की घोषणा भी की गई जो कि तिवारी बस्ती में बनवाई जाएगी। इस मौके पर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनियामऊ बलवीर गौड़, पं.वेद प्रकाश शुक्ला, प्रभाकर मिश्र, आनंद मिश्र, रामप्यारे तिवारी, राजीव तिवारी, अवनीश त्रिपाठी,अवधेश तिवारी, लाल चंद तिवारी, काशी तिवारी, तुलसी तिवारी, हरीश चंद तिवारी, राममूर्ति बिंन्द, राजाराम बिंन्द, रामेश्वर हरिजन, सोमारी हरिजन तथा ग्राम सभा वासी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
पंचायत भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन

Previous article
Next article

