― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरपंचदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ विश्राम

पंचदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ विश्राम

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के सवंसा हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रही है। पंचदिवसीय लोक कल्याणर्थ संगीतमय श्रीराम कथा का शुक्रवार के दिन विश्राम हुआ। कड़ाके की ठंड में भी हनुमान मंदिर का पूरा प्रांगण कथा प्रेमियों से खचाखच भरा था। कथा व्यास नीरजानंद शास्त्री एवं शिवम जी महराज द्वारा अमृतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया गया तथा अंत में आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर निवेदक भाजपा मण्डल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। हनुमान मंदिर पुजारी श्याम शंकर उपाध्याय द्वारा कल होने वाले भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण करने कि लोगों से अपील की गई।

Share Now...