जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर विकास खण्ड के सभागार में शुक्रवार को विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 370 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 53सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। खण्ड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, ऐसे में विकास खण्ड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला के द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन शशिकांत सरोज ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के सयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो 31 जनवरी तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। जलालपुर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 09 कम्पनियों ने साक्षात्कार करके 53 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, अनूप पांडेय, अजीत कुमार समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
विकास खण्ड जलालपुर में रोजगार मेला में 53 का हुआ चयन

Previous article
Next article

