जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय सोहासा में शनिवार को आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जंग बहादुर ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में कबड्डी,100मीटर एवं 200मीटर की दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद तथा खो-खो का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा विजेता घोषित किए गए। कबड्डी प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान विजयी रहा। 100मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर निस्फी एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा विजेता घोषित हुए। 100 मीटर की दौड़ बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में सराय चौहान अव्वल रहा। 200मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तरहटी विजेता बने। लम्बी कूद बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर निस्फी एवं बालिका वर्ग में सोहासा विजेता रहा। लम्बी कूद प्राथमिक स्तर पर बालक में प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणपुर एवं बालिका प्राथमिक विद्यालय तरहटी विजेता रहा। ऊंची कूद बालक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय चौहान एवं बालिका में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा। ऊंची कूद प्राथमिक स्तर पर सोहांसा एवं बालिका वर्ग में सराय चौहान ने बाजी मारी। खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहासा एवं प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में सराय चौहान अव्वल रहा। निर्णायक की भूमिका मोहन लाल ने अदा की। इस अवसर पर राजन लाल यादव, मंसूर अंसारी, देवेश चन्द पाठक, हिमकर पाण्डेय, लीलावती यादव़ इन्दू वाजपेयी, श्वेता सोनम, जूही सिंह, सरोज कुमारी, रागिनी पाण्डेय, जय प्रकाश प्रजापति, शिव कुमार, राजमणि पटेल, देवेश कुमार, संत प्रकाश दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Previous article


