Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने की सत्यापन क्रियान्वयन समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने की सत्यापन क्रियान्वयन समिति की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत आवेदकों का द्वितीय स्तर पर सत्यापन हेतु क्रियान्वयन जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ ही उन्नत कौशल प्रशिक्षण तथा आधुनिक डिजिटल तकनीक तक पहुंच भी बनाती है। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक कुल 5800 आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें पंचायत स्तर पर अब तक कुल 115 आवेदकों का प्रथम स्तर पर सत्यापन हो चुका है। जिसका जिला स्तरीय समिति द्वारा द्वितीय स्तर पर सत्यापन होने हेतु आवश्यक बैठक आयोजित है। उन्होंने अवगत कराया कि 1740 ग्राम प्रधानो में अब तक कुल 1304 प्रधानों द्वारा पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पंजीकृत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने बताया कि आवेदकों को 05 दिवसीय प्रशिक्षण के समय 500 प्रतिदिन की दर से कुल रू.2500 मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा रू.15000 का ई-बाउचर टूल किट हेतु दिया जाएगा। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज, अग्रणी जिला प्रबंधक शंकर सामंत, पुष्पराज सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष, सुनील तिवारी सहित अन्य आवेदक की उपस्थिति रही।