Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरन्याय के लिए दर दर भटक रहा पीड़ित परिवार

न्याय के लिए दर दर भटक रहा पीड़ित परिवार

  • नाबालिग छात्रा को रास्ते से बहलाकर भगा ले जाने का मामला

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। मंगलवार पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया है कि उसकी पौत्री को गांव के कुछ लोग बहलाकर फुसलाकर भगा ले गए हैं आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसे मारकर फेंक देंगे। इस बाबत उक्त थाने के एक नायब दारोगा ने प्रार्थना पत्र बदलवाकर दूसरा लिया और एक के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा (16 वर्ष) घर से स्कूल के लिए पांच अप्रैल को निकली थी कि रास्ते में ही उसे गांव निवासी एक युवक बहलाकर फुसलाकर ले जा रहा था। उसी समय उसके अन्य दो साथी मिले और उसका भरपूर सहयोग किया इतना ही नहीं बल्कि खाते में तीन हजार रुपया फोन पे भी किया जिसे ग्रामीणों ने भी देखा था। शाम को वापस न लौटने पर परिजन काफी खोज बीन किए तो मामले की जानकारी ग्रामीणों से हुई। इस बाबत जब लिखित सूचना लेकर थाने गए तो वहां दो का नाम निकालकर एक ही युवक का नाम सिर्फ तहरीर बदलवाकर लिए और मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर दिया। इसके अलावा उसे एक सप्ताह बाद भी खोजने की जहमत नहीं उठाया। ऐसे में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एक सप्ताह से थाने का चक्कर काटकर थक चुके नाबालिग के बाबा ने कहा कि कहीं दुष्कर्म कर हमारी पौत्री को मारकर फेंक न दें। देखना है ऐसे में प्रशासन क्या कोई ठोस कदम उठाता है।