जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निर्वाचन के प्रथम दिन मंगलवार को जौनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 10, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 6, कचगॉव में 36 एवं जफराबाद में 10 नामांकन पर्चे खरीदे गये एवं सदस्य पद हेतु जौनपुर नगर पालिका परिषद में 135, गौराबादशाहपुर 70, कचगांव में 50 एवं जफराबाद में 32 पर्चे खरीदे गए। शाहगंज नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं सदस्य के लिए 66, खेतासराय में अध्यक्ष के 4 एवं सदस्य के 24 पर्चे खरीदे गए। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 6 एवं सदस्य के लिए 8, नगर पंचायत मछलीशहर में अध्यक्ष के लिए 4 एवं सदस्य के लिए 18, मड़ियाहूं में अध्यक्ष के लिए 4 एवं सदस्य के लिए 39, रामपुर में अध्यक्ष के लिए 4 एवं सदस्य के लिए 33, बदलापुर में अध्यक्ष 10, सदस्य के 52, केराकत में अध्यक्ष पद के लिए 3, सदस्य के लिए 20 पर्चे खरीदे गए। कुल अध्यक्ष पद के लिये 98 एवं सदस्य पद के लिए 547 लोगों ने पर्चा खरीदा गया। आज किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन नहीं किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

