जौनपुर धारा, बदलापुर। छात्र संगठन-एआई डीएसओ, युवा संगठन एआईडीवाईओ, किसान संगठन, एआईकेके एमएस तथा किशोर संगठन कॉमसोमोल के संयुक्त तत्वावधान में देश के आजादी आंदोलन की गैर समझौतावादी धारा के महानायक व महान क्रांतिकारी योद्धा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को 1 बजे से, बदलापुर सब्जी मण्डी परिसर में जनसभा होगी। इसके पहले 11बजे से बदलापुर पुरानी बाजार बाग से सब्जी मंडी तक सुसज्जित जुलूस भी निकाला जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कॉ.अशोक मिश्र होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु विभीन्न स्कूल कॉलेजों, गावों कस्बों व बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 16 जनवरी को बदलापुर बाजार में पर्चा बांटकर जन संपर्क किया गया। इस दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि जन जीवन की असली समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, अपसंस्कृति, अपराध से ध्यान हटाने के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा के आधार पर लोगों की एकता को तोड़कर उन्हें आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। ताकि देश में बढ़ रहे शोषण-जुल्म व अन्याय-अत्याचार के खिलाफ जनशक्ति के निर्माण को रोका जा सके। सारी समस्याओं की जड़ पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ छात्र नौजवान खड़ा न हो सके, युवा पीढ़ी फिर से क्रांति की ओर न मुड़ सके, इसलिए शासक पूंजीपति वर्ग और सत्ताधारी पार्टियां देश के महान मनीषियों और क्रांतिकारी योद्धाओं की गौरवशाली इतिहास को भुलाने की कोशिश कर रही हैं। नेताजी के सपनों के इस नए सामाजिक व्यवस्था को लागू करने के लिए पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति की जरूरत है। साथ ही जरूरत है इस युग के श्रेष्ठ क्रांतिकारी विचारों से लैस हजारों खुदीराम बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, मास्टर दा सूर्यसेन, प्रीतिलता की। इस अवसर पर मिथिलेश मौर्य, दिलीप कुमार, दिनीशकांत मौर्य, इंदुकूमार शुक्ल, विजयप्रकाश, संतोष कुमार, राजबहादुर विश्वकर्मा, अनीता, पूनम, शिवप्रसाद, राधेश्याम चौबे, देवव्रत, मनोज कुमार, राकेश निषाद व अन्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर होगी जुलूस व जनसभा



