Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआदित्य प्रसाद उपाध्याय एडवोकेट के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

आदित्य प्रसाद उपाध्याय एडवोकेट के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में आदित्य प्रसाद उपाध्याय वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व महामंत्री  कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि वह एक विद्वान ईमानदार गरीबों की मदद करने वाले अधिवक्ता थे उनका पूरा जीवन  सहजता सरलता व सादगी भरा था। वह अपने वकालत के प्रति पूरी तरह ईमानदार व समर्पित थे। वह कानून के ज्ञाता थे। विद्वान अधिवक्ताओं में वह अंतिम कड़ी थे। श्रद्धांजलि देने वालों में राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव, पूर्व विधायक लालता प्रसाद यादव, महामंत्री लाल बहादुर यादव, महामंत्री अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष आमोद सिंहा, यू.पी.सिंह, संतोष श्रीवास्तव, जगन्नाथ तिवारी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कामरेड विजय प्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, विनय सिंह, बरजनाथ पाठक, काली प्रसाद सिंह, छोटे लाल यादव, द्वारिका प्रसाद राव, लालजीत चौहान, समरजीत चौहान, प्रबंधक संजय उपाध्याय, देवानंद मिश्रा, दिवेश उपाध्याय, राकेश मिश्रा, मंगला गुरु सहित आदि लोग लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।