जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय नगर पंचायत के बिभिन्न वार्ड तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक टीम प्रयागराज के कृष्ण कुमार मौर्या की देखभाल में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण के लिए नगर वासियों को जागरूक किया गया। तत्पश्चात नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने बताया कि नगर पंचायत को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बिभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Previous article

