― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनीलगाय से बाइक टकराई तीन घायल

नीलगाय से बाइक टकराई तीन घायल

  • एक की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में बाइक सवार नीलगाय से टकराने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं एक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी 45वर्षीय मुन्नी पत्नी इदरीश व 16वर्षीय आसिया पुत्री इदरीश व 17वर्षीय जीशान पुत्र हादिश रविवार की दोपहर बाइक से तीनों किसी काम से शाहगंज आ रहें थे कि बडौना गांव के समीप अचानक बाइक के सामने नीलगाय आने से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आसिया की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...