- भूमि विवाद में मारपीट, एक दर्जन पर मुकदमा
जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
गांव के रोहित दुबे और सियाराम दुबे के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। 4 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस एक पक्ष के जगदीश दुबे, जितेंद्र, रामविलास, धीरज, सियाराम, निधि और दूसरे पक्ष से विनय, राहुल, रोहित, विमल, अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
- तालाब खाता की जमीन पर कब्जे का प्रधान पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना के कारो गांव में तालाब खाते की जमीन कब्जा करने पर हल्का लेखपाल द्वारा सार्वजनिक संपत्ति छति अधिनियम का ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया है।
हल्का लेखपाल शम्भू नाथ प्रजापति ने पुलिस से शिकायत की थी कि आराजी नम्बर 273 व 2040 तालाब खाता में दर्ज है। गांव के चंद्रभान उर्फ चंदा सिंह प्रधान कृषि कार्य और बल्ली पेड़ लगाकर उसपर कब्जा किये है। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
- आज कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करेंगे राज्यसभा सांसद
जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई को जौनपुर में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिला अध्यक्ष सूर्यमारायण सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे पार्टी के दिग्गज नेता और कर्मठ एवं इमानदार राज्यसभा सांसद हम सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिए आ रहे हैं।
- शुभम उपाध्याय बने साइंटिफिक आफिसर, हर्ष
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी अनिल कुमार उपाध्याय के पुत्र शुभम उपाध्याय न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक नियन्त्रण के अन्तर्गत साइंटिफिक आफिसर बने। इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र मे हर्ष का माहौल बन गया है।
गौरतलब हो कि उपाध्याय की हाई स्कूल की शिक्षा गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर व इण्टर सी.आर.टी.एस.वी.एम.महराजगंज कर टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री जालंधर से किया था। उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय माता ममता और पिता अनिल उपाध्याय के अलावा गुरुजनो को दिया है। समोधपुर शिक्षण संकुल के प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह, विनय तिवारी, जितेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी सहित ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
- वारंटी हुआ गिऱफ्तार
जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा रविवार को क्षेत्र के सवायन गांव निवासी एक वारंटी गिरफ्तार हो गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेज दिया। बतौर पुलिस उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय तथा हेडकांस्टेबल शशांक शेखर गुप्ता ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत रविवार को सवायन निवासी धर्मेंद्र पुत्र उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
- प्रेमिका प्रेमी संग हुई फरार
जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय क्षेत्र के एक गाँव की 30वर्षीय महिला प्रेम प्रपंच में आकर अपने दो बेटियों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा मेरी पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम सम्बन्ध था। मेरे घर पर नही रहने के दौरान दोनों मिलते थे। युवक रोजी-रोटी के लिए बाहर रह रहा था। युवक ने बताया कि पत्नी मुझसे एक महीने से बातचीत नही कर रही थी। शनिवार की रात को वह प्रेमी के साथ भाग गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। दोनों की शादी 2013 में हुई थी।
- पांच लीटर अवैध कच्ची शराब संग एक धराया
जौनपुर धारा, खुटहन। गायत्री नगर बाजार में शनिवार की शाम अवैध कच्ची शराब बेच रहे एक युवक को आबकारी व थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। उसके पास से झोले के भीतर डब्बा में रखा पांच लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक गौतम निवासी गांव डिहिया बताया। थाने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।
- फरार आरोपित का शरणदाता गिरफ्तार
जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह व एसआई रामविचार हमराहियों संग गश्त दौरान मुखबिर की सूचना पर नाबालिग संग दुष्कर्म करने के आरोपित थुंही गांव निवासी फरार चल रहे इरफान पुत्र इसराइल को शरण देने के आरोप में इंजमाम शेख पुत्र अमिमुद्दीन उर्फ मख्खन निवासी पुराना पुल थाना सारनाथ वाराणसी को बजरंगनगर बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
- ज़हरीले जन्तु के काटने से भैंस मरी
जौनपुर धारा, खुटहन। धिरौली नानकार गांव में रविवार को खेत में चर रही भैंस को किसी ज़हरीले जन्तु के काट लेने से मौत हो गई। भैंस की कीमत 70 हजार से अधिक आंकी जा रही है।
गांव निवासी उमाशंकर यादव की भैंस खेत में चारा चर रही थी। उसके पैर में किसी ज़हरीले जन्तु ने काट लिया। वह खेत में ही बेहोश होकर गिर गई। पशुस्वामी ने पशुचिकित्सक चंद्रभान को बुलाकर उसका उपचार शुरू कराया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डाक्टर ने बताया कि उसे किसी तीव्र ज़हरीले जन्तु ने काटा है।



