जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि नवीन योजना मछुआ समुदाय के कल्याणार्थ निषादराज बोट सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन को मत्स्य विभाग की विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक खोला जा रहा है। ऐसे मछुआ समुदाय के व्यक्ति जिनके पास ग्रामसभा के 0.4 हे.से बड़े तालाब है या नदियों में शिकारमाही एवं नौका घाट आदि का कार्य करते है वो निर्धारित समय सीमा के अन्दर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाये। योजना की परियोजना लागत रू.67000.00 है, जिसमें 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। किसी भी समस्या के निराकरण व जानकारी हेतु विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 04 अक्टूबर तक करें आवेदन
Previous article


