Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 को

पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीडा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय के निर्देश के अनुपालन में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद जौनपुर में 26 सितम्बर को जनपद स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स, जूनियर बालक फुटबाल एवं जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में कराया जा रहा है। एथलेटिक्स बालक/बालिका जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 3000मी., लांग जम्प, शाटपुट, डिसकश थ्रो के साथ ही 110मी. व 400मी. हर्डल बालक, 100मी.हर्डल एवं 400 मी.हर्डल बालिका की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जायेगी। एथलेटिक्स के खिलाड़ी अपनी इन्ट्री इन्दिरा गांधी स्टेडियम, जौनपुर में कृष्ण कुमार यादव, पूर्व चैम्पियन एथलीट को देंगे। एथलेटिक्स खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 के बाद की होनी चाहिए। फुटबाल की प्रविष्टि पहले आओ-पहले पाओ के आधार की जायेगी। कुश्ती की प्रतियोगिता 20 वर्षीय एवं 17 वर्षीय आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में कराया जायेगा। 20वर्षीय आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2003 से 31 दिसम्बर 2005 के मध्य होनी चाहिए तथा 17 वर्षीय आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 से 31 दिसम्बर 2007 के मध्य होनी चाहिए। 20 वर्षीय आयु वर्ग के पहलवान 57, 61, 65, 70 एवं 74 किग्रा.भार वर्ग में एवं 17 वर्षीय आयु वर्ग के पहलवान 48, 51, 55, 60 एवं 65 किग्रा.भार वर्ग में प्र्ातिभाग करेंगे। इच्छुक पहलवान अपनी प्रविष्टि एवं वजन 26 सितम्बर की प्रातः 7.30 बजे दिनेश यादव को देंगे। प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी जो किसी विद्यालय/संस्था/क्लब की ओर से प्रतिभाग करते है तो अपने संस्था प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर अपनी प्रविष्टि देंगे तथा समस्त खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल पर आधार कार्ड एवं जन्मतिथि से सम्बन्धित मूल प्रमाण पत्र अवश्य लेकर आयेगें, मूल प्रमाण पत्र से मिलान के उपरान्त ही खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पायेंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः रू.500, रू.400 एवं रू.300 का पुरस्कार उनके खाते में दिया जायेगा।