Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्माणधीन मकान में युवक का मिला शव

निर्माणधीन मकान में युवक का मिला शव

पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के जेसीज चौक के आजमगढ़ रोड स्थित नवनिर्मित मकान के अंदर बने सीढ़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव देखकर हडकंप मच गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बैसाडीह गांव निवासी राम अवध उर्फ दीनू पुत्र नगई राम का जेसीज चौक के आजमगढ़ रोड स्थित एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के नवनिर्मित मकान के अंदर बन रहे। सीढ़ी के पास बुधवार को शव पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अगल-बगल के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवव्ाâ कई दिनों से यही घूम रहा था। लोगों द्वारा अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है।