― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरउङाका दलो के वसूली की शिकायत कुलपति तक पहुंचा

उङाका दलो के वसूली की शिकायत कुलपति तक पहुंचा

  • कई कॉलेजों ने टीम पर पैसा मांगने की गोपनीय शिकायत
  • 14 दिसंबर को टीमों का होगा कार्यकाल समाप्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय की यूजी पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं और उड़ाका दल परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान पैसा के लिए दबाव देने की शिकायत कुलपति तक पहुंच गई है। मामले को कुलपति ने गंभीरता से लिया  है।14 दिसंबर को उड़ाका दल के टीमों का कार्यकाल भी समाप्त होगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक-परास्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं आधे से अधिक बिषयो के परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। गाजीपुर-जौनपुर की परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए 6टीमों का गठन किया गया था। लेकिन उड़ाका दलों की मनमानी करने की शिकायत कुलपति तक पहुंच गया हैं। बता दें कि मौखिक शिकायते की गई कि उड़ाका दल के टीमो का केन्द्रो पर जाकर लोगों को फर्जी धमकियां देते हुए पैसे की डिमांड करते हैं और 2 घण्टे की परीक्षा में बच्चों को भी 20 मिनट से लेकर 30मिनट तक चेकिंग के नाम पर परेशान करते हैं। सीसीटीवी कैमरे की खराबी बता कर धमकी देते हुए वसूली के लिए दबाव बनाते है और कालेजों के साथ  भेदभाव करते है। टीमों की काफी शिकायत हैं, काफी टीमे दूर दराज केन्द्रो पर नहीं जाते हैं। बल्कि विश्वविद्यालय के आसपास के केन्द्रो चक्कर लगाकर अपनी प्रक्रिया पूरी करते हैं।कई प्राचार्य शिक्षको ने कहा कि दो टीम भेदभाव तरीके से कॉलेज पर कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि मौखिक व मैसेजिंग शिकायत कुलपति से की गई है, जिस पर उन्होंने काफी गंभीरता से संज्ञान लिया है।14 दिसम्बर को उड़ाका टीम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और अपने कार्यकाल को बढ़ाने के लिए टीम के संयोजक लोग विश्वविद्यालय का चक्कर भी लगना शुरू कर दिए।

Share Now...