जौनपुर धारा, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रयागराज के परेड मैदान में 44वें निरंकारी प्रान्तीय संत समागम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सद्गुरू माता सुदीक्षा महराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन में सत्संग, सेवा, सिमरण करते हुए निराकार प्रभू को तो प्राथमिकता देनी ही है, साथ ही घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आध्यात्मिक पहलू भी मजबूत बनाए रखना है। परिवार की एकत आपसी विश्वास, परस्पर प्रेम और मिलवर्तन की भावना से मजबूत होती है और हमें एक दूसरे के सुख और दुख में भी पूरी मजबूती से जुड़े रहना है। निरंकारी मिशन के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें जौनपुर जनपद से भी 4 जोड़े पट्टीनरेंद्रपुर, मुफ्तीगंज, कुंडलियां व केराकत से सम्मिलित हुए। सादगीपूर्वक ढंग से आयोजित इस समारोह का शुभारंभ निरंकारी मिशन के पारंपरिक ‘जयमाला’ एवं ‘सांझा हार’ से हुआ। भक्ति संगीत के साथ 4 प्रणों में निरंकारी लावां पढ़ा गया एवं हर लावा के अंत में सद्गुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित एवं अन्य श्रद्धालु भक्तों द्वारा इन नव परिणीत जोड़ों पर फूलों की वर्षा की गई। नवविवाहित जोड़ों को सतगुरु माता ने अपने दिव्य वाणी द्वारा आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आज इस समारोह में वर एवं वधू के परिणय सूत्र में बंधने से दोनों परिवारों का मिलन हुआ है अब दोनों ने एक दूसरे के परिवार को अपनाना है। आपस में ताल मेल रखते हुए प्रेम, नम्रता एवं सद्व्यवहार आदि दिव्य गुणों को अपनाकर जीवन में आने वाली जिम्मेदारियों को मिलजुलकर निभानी है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
निरंकारी मिशन के सामूहिक विवाह में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Previous article
Next article


