Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुण्यतिथि पर बच्चों को पुस्तकें व महिलाओं को वितरित की साड़ियां

पुण्यतिथि पर बच्चों को पुस्तकें व महिलाओं को वितरित की साड़ियां

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के शेरवा गाँव के समाजसेवी हरिहर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को आयोजित र्श्द्धांजलि समारोह में उनके पुत्र द्वारा गाँव की असहाय महिलाओं को साड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय शेरवा के बच्चों को कॉपी किताब व कलम वितरित की गई। लोगों ने स्व. सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर र्श्द्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पारस नाथ सिंह ने स्व. हरिहर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सिंह असहायों की मदद के लिए सदैव समर्पित रहते थे। उनके मन में बच्चों के प्रति असीम प्यार व शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की ललक रहती थी। वे त्याग की प्रतिमूर्ति थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक भूलन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे कोलकाता में अच्छी नौकरी छोड़कर समाज सेवा से जुड़े थे। आजीवन उन्होंने समाज सेवा किया। प्रारम्भ में उनके बड़े पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह के यजमानतत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति पाठ सम्पन्न हुआ। गांव की 25 असहाय महिलाओं को साड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय के 150 बच्चों को अभ्यास पुस्तिका, कलम व किताब वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भैया लाल जायसवाल, प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, पुजारी सिंह, विनय सिंह, अतुल सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह जेई, संजीव सिंह, राजीव सिंह लोहिया, जवाहिर लाल गौतम, प्रेम सिंह, राम आसरे सिंह, जियालाल कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। छोटे पुत्र प्रमोद सिंह बबलू ने लोगों का आभार ज्ञापित किया।