Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनिपुण मिशन को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

निपुण मिशन को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

  • रोडवेज परिसर में बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ से आए कलाकारो द्वारा लोगो को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के निपुण मिशन के तहत रोडवेज परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक टीम लीडर सपना सिंह, अतुल सिंह, इरशाद, अजूबा और आलम आदि कलाकारों ने शासन से अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिए भेजे गए पैसे का घरेलू काम में नही उपयोग करने, बेटी बेटे की शिक्षा में भेदभाव नहीं करने, सरकारी स्कूल में निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठाने के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रेरित किया। कायाकल्प, बारह सौ डीवीडी, दीक्षा स्विफ्ट चैट एप के बारे में भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया। उक्त स्थान पर बैनर लगाकर ज्यों ही ड्रम बजा तो लोगो की भीड़ जमा हो गई। सुंदर प्रस्तुति से जन जागरण टीम द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। प्रदर्शन के दौरान  नोडल अधिकारी एआरपी डॉक्टर संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी ने विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में विस्तार से बताया और आई हुई टीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में लाल साहब यादव तथा वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।