जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में गुरुवार को अमृत योजना के अंतर्गत 32 केएलडी क्षमता वाले मल एवं गाद प्रबंधन के लिये कुल्हनामउâ में बने प्लांट लिए एक वैठक आहुत की गई हैं। बैठक में एवं स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, अधिशासी अभियंता जलनिगम, अवर अभियंता जलनिगम, अमृत योजना से घनश्याम अग्रहरि, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश यादव, लखनऊ से आए सेंटर फॉर साइन्स एंड एनवायरनमेंट के कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान मल एवं गाद प्रबंधन के निर्मित प्लांट के संचालन के संबंध में चर्चा की। नियंत्रण के लिए सभी निजी सेफ्टिक टैंक सफाई करने वालों को नगर पालिका परिषद में पंजीकरण कराया जाना चाहिए। जो कि पालिका में पंजीकरण की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। नगर पालिका के अधिकारी इसके लिए उपनियम बनाए और उसी के अनुसार उसका प्रबंधन करे, साथ ही सरकारी आवास, संस्थागत सेप्टिक टैंक को खाली करने पर विचार विमर्श किया गया। शोधन संयंत्र को सुचारू रूप से संचालन के लिए रणनीति बनाये गये और उसके लिए टेंडर जारी करने का निर्देश दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण


