Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजननिकाह करने से पहले ही मां बन चुकी थीं दीपिका कक्कड़?

निकाह करने से पहले ही मां बन चुकी थीं दीपिका कक्कड़?

टीवी की सिमर दीपिका कक्कड़ को लेकर तर तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि टीवी क ये हसीना दूसरी शादी करने से पहले ही मां बन चुकी थी। टीवी के बहुत से सितारे हैं जिन्होंने 2-2 शादियां की हैं। प्यार में धोखा खाने के बाद इन सितारों ने अपनी जिंदगी को एक और मौका दिया है। इस लिस्ट में एक नाम सेलिब्रिटी मास्टर शेफ स्टार दीपिका कक्कड़ का भी आता है। पहली शादी टूटने के बाद दीपिका कक्कड़ को ससुराल सिमर का में काम करने का मौका मिला। यहां पर दीपिका कक्कड़ को अपने कोस्टार शोएब इब्राहिम से प्यार हो गया। आज टीवी के ये दोनों सितारे साथ में जिंदगी बिता रहे हैं। अब तो दीपिका कक्कड़ का एक बेटा भी हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहली शादी से दीपिका कक्कड़ को एक बेटी भी है। इस खबर ने दीपिका कक्कड़ के फैंस को चौंका दिया था। इसी बीच दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने इस मुद्दे को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। शोएब इब्राहिम ने हाल ही में इस मुद्दे काे लेकर बात की है। शोएब इब्राहिम ने कहा, जब दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हुई तभी ये इस तरह की खबरें सामने आने लगीं। लोग कहने लगे कि दीपिका कक्कड़ तो पहले पति से भी एक बच्चा कर चुकी है। दीपिका कक्कड़ अपनी बेटी के बारे में लोगों से छिपा रही है। आगे शोएब इब्राहिम ने कहा, ये खबर सरासर गलत है। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं जवाब क्यों नहीं दे रहा हूं। मां भला ऐसे सवाल का जवाब दे भी कैसे सकता हूं। आप किसी पर बिना सबूत के आरोप कैसे लगा सकते हैं।