Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबिटिया की प्रेमी के ऊपर मां ने लगाया हत्या का आरोप

बिटिया की प्रेमी के ऊपर मां ने लगाया हत्या का आरोप

  • लगाते हुए काट रही अधिकारियों का चक्कर नहीं मिल रहा न्याय

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरसावा गांव निवासी एक पीड़ित माता-पिता अपने गायब बिटिया की बरामदगी को थाना से लेकर तमाम उच्चाअधिकारियों के यहां लिखित प्रार्थना पत्र देकर बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि कहीं से भी न्याय नहीं मिल रहा है, घटना के विषय में आपको बताते चलें कि उक्त गांव निवासी भगना देवी पत्नी सोभनाथ बिन्द ने अपने ही गांव के अरविन्द बिन्द पुत्र राम आसरे के ऊपर अपने लड़की को भगाकर ले जाने व हत्या करके गायब कर देने का आरोप लगाने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। पूछने पर पीड़िता ने बताया कि जब मेरी लड़की 14साल की थी तो वह पहली बार लेकर भाग गया था। उस समय मैं थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। सिर्फ दबाव बनाकर लड़की को वापस कर दिया गया। 2 साल बाद दोबारा फिर वह भागा ले गया और फिर पहले जैसा हाल हुआ। इसके बाद मैंने अपनी लड़की की शादी कर दी। लेकिन शादी के एक हफ्ता बाद वह उसके घर से भाग लिया। यह जानकारी लड़की के घर वालों ने दी। फिर दबाव बना तो वह अपने घर लेकर आया लेकिन रातों-रात लड़की को लेकर मुंबई भाग गया। वहां जाने के बाद मेरी बातचीत मोबाइल से मेरी बिटिया से होने लगी। इस बीच राम आसरे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ में मुंबई पहुंच गए तो मेरी बिटिया ने फोन करके जानकारी दी। जब उक्त लोग मुंबई से लौटे तो मैं बिटिया को फोन लगाया तो उसका मोबाइल बन्द बताया, जो अभी तक बंद ही बता रहा है। इसके बाद में उक्त लड़के के पास फोन किया कि मेरी बिटिया से बात कराओ तो वह गाली-गलौज देते हुए कहा कि तुम्हारी बिटिया यहां नहीं है। मैं उसके विषय में कुछ नहीं बता सकता दोबारा मेरे पास फोन मत करना। इससे यह साबित हो रहा है कि वह मेरी बिटिया की हत्या कर दिया होगा या तो कहीं गायब कर दिया होगा। इसी बात को लेकर मैं आज दो माह से सिकरारा थाना सहित जिले पर बैठे उच्च अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रही हूं। लेकिन कहीं से मुझे न्याय नहीं मिलपा रहा है।