Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरनाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के लाडनपुर तिराहे से गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता और पुत्र है। पुलिस इनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी सूरज चौहान एक किशोरी को 21 अप्रैल को भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने सूरज तथा उसके पिता नागेश्वर के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किशोरी को 25 जुलाई को बरामद किया। उसके बाद मेडिकल तथा बयान के बाद आरोपियों पर धारा 363, 366, 376, 120बी तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एसआई साहब लाल ने मय हमराहियों हरिशंकर प्रजापति तथा नीतीश कुमार के साथ उक्त तिराहे से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।