- मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य में आए दिन हो रही चोरी
- काफी दिन से चल रहा है चोरी का सिलसिला
जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है दूसरी तरफ पीछे से बाउंड्री वाल तोड़कर लाखों के लोहे के सामान गायब कर दिए गए। इस मामले में निर्माण कार्य में लगे लोग ही चोरी को अंजाम दिलवाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं चोरी से लाभ ले रहे लोग मामले को दबाने व लीपापोती करने में जुट गए। जानकारी के अनुसार उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय निमार्णाधीन है, इसके पहले लाखों रुपए का स्क्रैप व अन्य सामान चोरी जा चुका है और कई बार चोर पकड़े भी गए थे तो मेडिकल कॉलेज में लगे ठेकेदार कंक्रीट सप्लायरओं का नाम सामने आया था। काफी बड़ी बाउंड्री वाल हो जाने के कारण लोहे के सामान पार नहीं हो रहे थे, जिसमें सरिया राड खिड़की अन्य लोहे के समान है, तो जिसमें निर्माण कार्य में लगे जिम्मेदारों ने कंकरीट सप्लायरयों ने मेडिकल कॉलेज की पिछली बाउंड्री वाल एक सड़क के किनारे तोड़ दी और रात में वही ट्रैक्टर लगाकर पीछे से सरिया कंक्रीट खिड़की इलेक्ट्रॉनिक सामान लादकर रातों-रात गायब कर दें रहे है। अनुमान है कि लाखों का सामान गायब किया गया है और इसमें मेडिकल कॉलेज के लोग ही शामिल है जो निर्माण कार्य में लगे जिम्मेदार ठेकेदार सप्लायर हैं वह भी शामिल है। हालांकि मामले को लेकर के मौखिक रूप से पुलिस को शिकायत की गई लेकिन फिर लीपापोती में लोग जुट गए। इस मामले पर जिम्मेदारों ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि चोरी के मामले में करीब एक दर्जन लोग लिप्त हैं और पैसे के बंटवारे को लेकर मेडिकल कॉलेज में झगड़ा भी हुआ, जिससे मामला प्रकाश में आया है। जांच हो तो लोहे के समानों के चोरी के लाखों रुपए का मामले का खुलासा हो जाएगा।



