― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरनहर में पानी नहीं छोड़े जाने से सूखने लगी धान की फसल

नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से सूखने लगी धान की फसल

जौनपुर धारा, जौनपुर। केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए खूब जोर लगा रही है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी उस पर पानी फेर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मुहैया करा पा रहे हैं जिसके चलते नहर के भरोसे खेतों की सिंचाई करने वाले किसानों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। तहसील क्षेत्र के किसानों ने किसी तरह धान की रोपाई तो कर ली लेकिन नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण उनकी फसल अब सूखने के कगार पर पहुंच गई है। सोहनी गांव के प्रगतिशील किसान इंद्रसेन सिंह ने बताया कि केराकत रजवाहा में दो महीने से पानी नहीं है। नदौली गांव के किसान दीपनारायण सिंह ने बताया कि धान की रोपाई के बाद सिंचाई की जरूरत है लेकिन नहर में पानी नहीं होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। थानागद्दी गांव के किसान संजय शुक्ल ने कहा कि नहर में पानी के लिए किसानों ने बराई गांव में पुतला भी जलाया इसके बावजूद अभी तक नहर में पानी नहीं आया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगभग एक हजार एकड़ कृषि भूमि केराकत रजवाहा से सिंचाई पर निर्भर है। किसानों ने बताया कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर में पानी छोड़ने को कहा गया है इसके बावजूद अभी तक पानी नहीं आया है।

Share Now...