जौनपुर धारा,बदलापुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बदलापुर कोतवाली पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुखबिर खास की सूचना पर रविवार को सरोखनपुर अण्डरपास के पास बनी सर्विस रोड के पास से नौशाद अली पुत्र नौसे अली निवासी सापुर मजरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद एवं अंकित सावर पुत्र कन्हैयालाल निवासी विशातगंज थाना कोतवाली जनपद बरेली के कब्जे से 80ग्राम की दो पुडिया में नशीला पाउडर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
नशीले पाउडर के साथ दो गिरफ्तार

Previous article

