जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली रीजन चेयरमैन संतोष साहू, जोन चेयरमैन विष्णु सहाय व आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई। रैली को दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद व मनीष गुप्ता कैबिनेट सचिव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लायन्स सदस्य नशा मुक्ति जागरूकता के स्लोगन, नारे लिखि तख्तियां, बैनर लिए व नशा मुक्ति जागरूकता ‘अब तो है बस एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना’ सहित आदि नारे लगाते चल रहे थे। जिसके माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। रैली नगर पालिका परिसर से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाही पुल, ओलंदगंज, लायन्स तिराहा, सदभावना पुल, होते हुए किला रोड तक गई। रैली में लायन्स मेन, लायन्स गोमती, लायन्स सूरज, लायन्स पवन, लायन्स क्षितिज, लायन्स रायल क्लब के सदस्य चल रहे थे।इस अवसर पर दिनेश टण्डन ने कहा कि यदि नशा ही करना है तो शिक्षा का करो। क्योंकि शिक्षा ही आगे बढ़ने का सशक्त मार्ग है और इस मार्ग को अपनाते हुए अधिक से अधिक ज्ञान को प्राप्त किया जा सकता है। यही शिक्षा सफलता का संकेत देती है। शिक्षा ही नशे की बुराईयों को दुर कर सकती है। डिस्ट्रिक्ट एरिया चेयरमैन देवेश गुप्ता ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि युवा से लेकर बुजुर्ग तक नशे के शिकार हो रहे हैं। नशे के कारण लोगों में कैंसर, गले की बीमारी, दमा, फेफड़ों आदि की बीमारी घर कर रही है। विशेषकर जौनपुर वासियों से दोहरा गुटका, तम्बाकू छोडने की अपील किया।रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहे हैं। नशा नाश का दूसरा नाम है। इस अवसर पर शकील अहमद, धनन्जय पाठक, सतीश चंद्र मौर्य, सुरेन्द्र प्रधान, शशांक सिंह ‘रानू, अजय गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, गौरव श्रीवास्तव, संतोष साहू ‘बच्चा, पवन जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश किशोर, डा.संजीव मौर्य, सुधा मौर्य, दशरथ मौर्य, डॉ.सूरज जायसवाल, विनय बरौतिया, मधुसूदन बैंकर, जागेशवर केसरवानी, दीपक साहू, प्रदीप प्रधान सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
नशा से लोगो को बचाने हेतु निकाली जागरूकता रैली

Previous article
Next article


