Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवाब हुसैन गर्ल्स कालेज परिसर में हुआ पौधारोपण

नवाब हुसैन गर्ल्स कालेज परिसर में हुआ पौधारोपण

जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार को क्षेत्र के नवाब हुसैन गर्ल्स कालेज परिसर मे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक और राकांपा के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सेराज मेंहदी ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर श्री मेंहदी ने कहा पौधारोपण के साथ साथ पौधे की लगातार देखभाल भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रम्भा सिंह, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, सर्वोदय इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, बृजेश राजभर, आफताब अहमद, राकेश  राजभर, सुशील अस्थाना, महेंद्र प्रताप सिंह, सैयद बेलाल, असलम इराकी, कोमल राजभर, मौलाना अबुदुल वहीद कासिमि ने विद्यालय परिसर में एक एक पौधा रोप कर कार्यक्रम में भाग लिया।