Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरनवागत जिला उद्यान अधिकारी ने संभाला पदभार

नवागत जिला उद्यान अधिकारी ने संभाला पदभार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद प्रतापगढ़ से स्थानान्तरण के फलस्वरूप जनपद जौनपुर में डा. सीमा सिंह राणा द्वारा नवागत जिला उद्यान अधिकारी के रूप में मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया गया है। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने कहा कि मेरी प्रमुख प्राथामिकता है कि जनपद में संचालित समस्त योजनाओं यथा-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना आदि योजनाओ को पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक कृषकों को विभागीय योजनाओ से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करना होगा।