Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवजात जीवन रक्षा के लिए 'नियोनेटल वेंटिलेशन कार्यशाला 2026’ का आयोजन

नवजात जीवन रक्षा के लिए ‘नियोनेटल वेंटिलेशन कार्यशाला 2026’ का आयोजन

जौनपुर। नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को गोल्डन ट्री, जौनपुर में ‘नियोनेटल वेंटिलेशन कार्यशाला 2026Ó का सफल आयोजन किया गया। इसे इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, जौनपुर एवं नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यशाला में जौनपुर और आसपास के जनपदों से आए 47बाल रोग विशेषज्ञों व चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की गंभीर स्थिति में श्वसन सहयोग, जीवन रक्षा तकनीकों और नियोनेटल वेंटिलेशन यंत्र संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि डॉ.प्रभात सिंह प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर ने कहा कि नवजात शिशुओं के लिए सही श्वसन सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथियों डॉ.बी.डी.भाटिया और डॉ.अशोक राय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और इसे चिकित्सकों के आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता बढ़ाने वाला बताया। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के विशेषज्ञों ने श्वसन रणनीति, गंभीर मामलों का प्रबंधन और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। इसमें डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. आशीष जैन, डॉ. प्रतिमा, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. आकाश पंडिता शामिल रहे। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. विपुल सिंह के स्वागत भाषण से हुआ, जबकि संचालन में डॉ. फैज़ अहमद, डॉ. अरविंद कुमार सिंह और डॉ. मुकेश शुक्ला ने योगदान दिया। आयोजन समिति ने भी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की। अंत में अध्यक्ष डॉ. सरोज यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।