Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनमामि गंगे व अमृत योजना के कार्यों का डीएम ने जाना हाल

नमामि गंगे व अमृत योजना के कार्यों का डीएम ने जाना हाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा शहर में चल रहे हैं नमामि गंगे एवं अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी के द्वारा जोगियापुर में आईपीएस कार्य और चहारसू चौराहे पर मेनहोल कार्य के उपयुक्तता की जांच की। उन्होंने हनुमान घाट पर जाकर नमामि गंगे के द्वारा बनाए जा रहे पंपिंग के निर्माण और बलुआघाट आईपीएस निर्माण की जानकारी ली और पाया कि आईपीएस संचालित है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए थे अवशेष नाले को जल्द से जल्द टैप किया जाए। मछलीशहर पड़ाव पर अमृत योजना के सड़क निर्माण कार्य को देखा और निर्देशित किया कि 1 सप्ताह के भीतर सड़क को ब्लैक टॉप कर दिया जाए। इस अवसर पर नमामि गंगे के एई पुरुषोत्तम सरोज, जेई योगेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।